दिल्लीदेश

73वें गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की

दिल्ली न्यूज़ धमाका /// देश आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी को 1950 में इस दिन देश का संविधान लागू किया गया था। इसलिए हर साल देश में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में 16 सैन्य दलों, 17 मिलिट्री बैंड, विभिन्न राज्यों, विभागों और सैन्य बलों की 25 झांकियों को शामिल गया है। परेड के दौरान काशी विश्वनाथ धाम की झांकी भी दिखाई देगी। बता दें कि इस अवसर पर पीएम मोदी समेत देस के नेताओं ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं।

भारत के 73वें गणतंत्र दिवस पर अटारी-वाघा सीमा पर BSF और पाकिस्तानी रेंजर्स ने मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 73वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज जब देश अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, हम सब को भारत की उपलब्धि पर गौरव की अनुभूति करनी चाहिए। आज भारत दुनिया की उभरती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में दुनिया के सामने एक नई मिसाल प्रस्तुत कर रहा है। आज दुनिया में भारत को कोई भी नज़रअंदाज नहीं कर सकता।

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने तिरुवनंतपुरम में स्थित सेंट्रल स्टेडियम में 73वें गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया।

पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद!। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 1950 में गणतंत्र दिवस पर हमारे देश ने विश्वास के साथ सही दिशा में पहला क़दम बढ़ाया था। सत्य और समानता के उस पहले क़दम को नमन। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ। जय हिंद!

राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह हमारे लोकतंत्र का जश्न मनाने और हमारे संविधान में निहित विचारों और मूल्यों को संजोने का अवसर है। हमारे देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना। वहीं भारत के विदेश मंत्री एस जय शंकर ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस का हार्दिक शुभकामनाएं दी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!