खेल

दूसरे वनडे में भारत ने अफ्रीका को दिया 288 रनों का लक्ष्य, राहुल और पंत ने जमाया अर्धशतक

मुंबई न्यूज़ धमाका // दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच शुक्रवार को पार्ल में वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है. दूसरे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अफ्रीका के सामने जीत के लिए 288 का लक्ष्य रखा है.

बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने ठोस शुरुआत की. भारत ने 63 के स्कोर पर शिखर धवन के रूप में पहला विकेट गंवाया. 64 के स्कोर पर विराट कोहली शून्य पर आउट हुए. हालांकि पारी को संभालते हुए कप्तान केएल राहुल और रिषभ पंत ने शतकीय साझेदारी कर टीम के स्कोरबोर्ड आगे बढ़ाया. राहुल ने 55 और रिषभ पंत ने शानदार 85 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौैके और 2 छक्के शामिल है.

पंत ने कोच द्रविड़ का तोड़ा रिकार्ड

बता दें कि भले ही पंत शतक लगाने में कामयाब नहीं रहे, लेकिन उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में बतौर भारतीय विकेट कीपर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड बनाया है. इससे पहले भारत के वर्तमान कोच और पूर्व खिलाड़ी राहुल द्रविड़ ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए थे.

वहीं भारत का मिडिल आर्डर दूसरे वनडे में भी पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ है. पंत के अलावा सभी बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है. वहीं दूसरे मैच में भारत की ओर से धवन 29, कोहली 0, श्रेयस अय्यर 11, वेंकटेश अय्यर 22 रन बनाकर आउट हो गए. शार्दूल ठाकुर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अहम 40 रनों का योगदान दिया. साथ ही अश्विन ने 24 रन बनाए.

दक्षिण अफ्रीका की ओर से गेंदबाजी करते हुए मारक्रम, मगाला, केशव महाराज, फुलकवायो ने 1-1 विकेट झटके. वहीं तबरेज शम्सी ने 2 विकेट झटके, जिसमें उन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर रहे पंत को और श्रेयस अय्यर को अपना शिकार बनाया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!