छत्तीसगढ

राज्य में आज से होगी ओबीसी और गरीबों की गणना, चिप्स ने बनाया है खास मोबाइल एप

 

सुप्रिया पांडेय, रायपुर छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका । छत्तीसगढ़ में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की आज से गणना की जाएगी. इसके लिए चिप्स ने  सीजीक्यूडीसी (CGQDC) मोबाइल एप तैयार किया है.

स्वयं के मोबाइल के आधार पर लॉगिन कर सकते हैं – मोबाइल एप को इंस्टाल करने के बाद एप में आवेदक को पंजीयन करना होगा, पंजीयन के लिए लॉगिन के लिए चार विकल्प दिये गए हैं. आधार कार्ड के जरिए, राशन कार्ड के नंबर के आधार पर, राशन कार्ड के मुखिया के मोबाइल नम्बर के आधार पर और उपरोक्त में से कोई भी प्रमाण नहीं होने की दशा में आवेदक स्वयं के मोबाइल के आधार पर लॉगिन कर सकते हैं.

सुपरवाइजर के पास स्वतः फारवर्ड हो जाएगी. – लॉगिन उपरांत एप में एक प्रपत्र में आवेदक से संबंधित जानकारी जिसमें नाम, पिता अथवा पति का नाम, वार्षिक आय, परिवार के सदस्यों की संख्या, वार्ड अथवा ग्राम पंचायत, जनपद, जिला, तमाम जानकारी अपलोड करनी होगी, आवेदक के द्वारा अपलोड की गई जानकारी संबंधित आवेदक के ग्राम पंचायत, नगर पंचायत अथवा नगरीय निकाय के वार्ड के लिए नियुक्त किए गए सुपरवाइजर के पास स्वतः फारवर्ड हो जाएगी.

डाटा सर्वर में सुरक्षित रहेगा – आवेदक के क्षेत्र में अधिकृत सुपरवाईजर के पास जैसे ही आवेदक की जानकारी प्राप्त होगी, वह उसका सत्यापन करेगा, तत्पश्चात् डाटा सर्वर में सुरक्षित रहेगा. यह डाटा राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना में सहायक होगी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!