देशहेल्थ

तीसरी लहर से निपटने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इन उपायों को बताया जरूरी, कही यह बात

छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा –  देश के कई राज्यों में कोरोना के कारण हालात काफी चिंताजनक बने हुए हैं. कुछ लोग इसे कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत के तौर पर भी देख रहे हैं. वहीं, अब ऐसे में सरकार की कोशिश स्वास्थ्य व्यवस्था को मज़बूत करने की हो गई है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार कोरोना की तीसरी लहर को रोकने या उसके असर को कम करने की हर संभव कोशिश कर रही है.

टीकाकरण अभियान पर बात करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि- टीकाकरण अभियान की रफ़्तार लगातार बढ़ाने की कोशिश की जा रही है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना के मद्देनज़र देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मज़बूत करने की आवश्यकता जताते हुए कहा कि देश में प्रशिक्षित डॉक्टरों और नर्सों के साथ-साथ जांच जैसी सुविधाओं की और ज़्यादा जरूरत है. इसके साथ ही, उन्होंने छोटे और मध्यम दर्जे के शहरों में अस्पतालों की क्षमता बढ़ाए जाने को भी ज़रूरी बताया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!