दमोहमध्यप्रदेश

MP : सड़क हादसे में 3 की मौत, दो की हालत गंभीर

दमोह न्यूज़ धमाका /// जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली इमलिया चौकी के समीप ग्राम लकलका के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत हो गई। वहीं एक को गंभीर हालत में दमोह जिला अस्पताल से जबलपुर रिफर किया गया है। एक युवक का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

शनिवार देर रात लकलका के पास आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें रामलाल पिता ईश्वर यादव (निवासी अथाई), राजेंद्र पिता रघुवीर यादव (हिनौती निवासी) और तीरथ पिता पुरुषोत्तम निवासी सुहेला की मौत हुई है। वहीं डेलन पिता गोविंद लोधी को जबलपुर रेफर किया है। इधर पप्पू पिता भैया साहब की हालत गंभीर है। जिला अस्पताल में दोनों गंभीर घायलों का इलाज किया गया.।साथ ही डेलन की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर कर दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर इमलिया चौकी प्रभारी आरडी राय ने पहुंचकर सभी घायलों को जिला अस्पताल लाए, जहां रास्ते में तीन युवकों की मौत हो जाने पर शव को शव ग्रह में सुरक्षित रखवा दिए गए हैं, सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई होगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!