भोपाल

‘फ्री फायर’ गेम ने ली मासूम की जान, 11 साल के बच्चे ने लगाई फांसी, ऑनलाइन गेम को लेकर शिवराज सरकार सख्त, एक्ट बनाएगी सरकार

भोपाल न्यूज़ धमाका // राजधानी भोपाल में एक 11 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि मासूम फ्री फायर ऑनलाइन गेम खेलने का आदि था. सूर्यांश ने घर की तीसरी मंजिल पर बॉक्सिंग टेरिस में फांसी लगा ली. बेटे की मौत के बाद परिजन सदमे में हैं. मृतक सूर्यांश पांचवी क्लास का छात्र था. वहीं इस घटना के बाद सरकार सख्त हो गई है. सरकार ने ऑनलाइन गेम को लेकर एक्ट बनाएगी.

मामला बजरिया थाना क्षेत्र का है. मृतक सूर्यांश पांचवी क्लास में पढ़ता था. उसके माता-पिता ने पुलिस को बताया कि सूर्यांश मोबाइल में फ्री फायर गेम खेलने का शौकीन था. उसे गेम खेलने का इस कदर जुनून सवार था कि उसने गेम फाइटर की ड्रेस भी खुद ही ऑनलाइन मंगाई थी. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि तफ्तीश की जा रही है. कहीं गेम में उसे कुछ टारगेट तो नहीं दिया था.

फ्री फायर गेम को लेकर सरकार सख्त

वहीं इस घटना के बाद मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार सख्त हो गई है. ऑनलाइन गेम को लेकर सरकार एक एक्ट बनाने जा रही है. इसे लेकर गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा का एक बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि फ्री फायर गेम जैसे ऑनलाइन गेम पर अब शिकंजा कसा जाएगा. नरोत्तम मिश्रा ने कहा ऑनलाइन गेम को लेकर हम एक्ट बनाने जा रहे हैं. इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है. जल्द सरकार एक्ट बनाएगी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!