देश

सेना सेवा में जाना है बेहतर करियर विकल्प

दृढ़ इच्छाशक्ति, मेहनत और लगन से सेना में जाने का सपना भी पूरा हो सकता है।

जबलपुर (छत्तीसगढ न्यूज धमाका)। रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर प्रीमियर रोटरी ई क्लब के द्वारा संयुक्त रूप से सेना सेवा के लिए अवसर का सागर इस विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं को सेना में जाने के लिए प्रेरित किया गया। बचपन से बच्चे यह सपना तो देखते हैं कि सेना में जाना है। देश सेवा करना है, लेकिन जब उनकी सेना में जाने की उम्र आती है। तब वे अपने करियर के लिए नई राह का चुनाव कर लेते हैं। इस तरह से सेना में अधिक संख्या में नौजवान नहीं पहुंच पाते।

मार्गदर्षन देते हुए- दृढ़ इच्छाशक्ति, मेहनत और लगन से सेना में जाने का सपना भी पूरा हो सकता है। यदि बच्चे शुरू से ही इस क्षेत्र में जाने के लिए संकल्पित हों। उचित मार्गदर्शन के साथ सेना में सेवा का अवसर पा सकते हैं। देश सेवा करना कठिन जरूर है, लेकिन इसके लिए जो सम्मान मिलता है, उसका कोई मोल नहीं। युवाओं को इस वेबिनार के जरिए सेना के बारे में विस्तार से समझाया गया। कि सेना में भर्ती कैसे होती है। किस तरह से देशसेवा में आप अपनी भागीदारी दिखा सकते हैं। सेना सेवा के बारे में हर कोई जानना चाहता है।

सभी सदस्यों को धन्यवाद और बधाई दी गई – इस वेबिनार के माध्यम से युवा इससे रूबरू हो पाए। सेना सेवा वेबिनार को दस हजार से अधिक लोगों ने आनलाइन देखा। प्रत्यक्ष रूप से 500 के ऊपर छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुईं। रोटरी क्लब प्रीमियर के सभी सदस्यों को धन्यवाद और बधाई दी गई। ऐसे कार्यक्रम प्रति माह होंगे और अगला भारतीय चिकित्सा संघ के साथ ,चिकित्सकों के प्रति हमारी श्रद्धा का प्रतीक होगा। जिसमें देश /विदेश में कार्यरत कई अंतरराष्ट्रीय चिकित्सक इस कार्यक्रम के लिए अपनी अनुमति दे चुके है। कार्यक्रम में क्लब से वरुण तंखा, डॉ.अमरेन्द्र पांडे आदि उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!