कोरबाछत्तीसगढ

तहसीलदार ने युवक को मास्क के लिए डांटा , युवक तहसीलदार से भिड़ गया, भीड़ ने भी घेर लिया, तहसीलदार को हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ी

कोरबा न्यूज़ धमाका /// जिले के दीपका तहसीलदार का पाली रोड में मास्क चेकिंग के दौरान एक युवक से विवाद हो गया. दोनों के बीच बहस बढ़ गई तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने छात्र का साथ देना शुरू कर दिया. लोगों ने तहसीलदार को इस कदर घेरा कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. काफी मान मनौव्वल के बाद लोग शांत हुए लेकिन शर्त रख दिया कि तहसीलदार माफी मांगें.

भीड़ के दबाव में तहसीलदार ने अपने वाहन से उतर कर युवक से हाथ जोड़कर क्षमा मांगी. तब जाकर मामला शांत हुआ. इस मामले को देखते हुए यही कहा जा सकता है कि कोरोना प्रोटोकॉल का जो लोग उल्लंघन करते हैं.

क्या उन्हें समझाने या दंडित करने का अधिकार उन जिम्मेदार लोगों के पास नहीं है जो अपनी जान हथेली पर लेकर लोगों के पास जा रहे हैं.हो सकता है कि तहसीलदार ने कुछ अधिक कह दिया होगा किंतु इसका मतलब यह नहीं है कि किसी अधिकारी को कर्तव्य निर्वहन के दौरान एक नवयुवक से माफी मांगने के लिए विवश किया जाए. खास और आम लोगों को इस पर विचार अवश्य करना चाहिए.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!