बिलासपुरछत्तीसगढ

स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से, बच्ची पर पड़ी भारी, वाशरूम की दीवार गिरने से 7 वर्षीय छात्रा की मौत

बिलासपुर न्यूज़ धमाका //  स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से एक बड़ी घटना सामने आई है. कक्षा दूसरी में पढ़ रही 7 साल की बच्ची के ऊपर दीवार गिरने से मौत हो गई. घटना सरकण्डा थाना क्षेत्र की है.

बता दें कि सरकंडा थाना क्षेत्र में गीतांजलि फेस-2 में स्थित निर्मल ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल में कक्षा दूसरी में पढ़ने वाली 7 वर्षीय छात्रा वैशाली साहू वाशरूम गई थी. उसी दौरान उसके ऊपर दीवार गिर गई. दीवार के गिरने से बच्ची की मौत हो गई.

मृतक बच्ची के परिजनों ने स्कूल के डॉयरेक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कई परिजनों ने जर्जर वाशरूम की दीवारों को लेकर शिकायत भी की थी. उसके बावजूद दीवारों की मरम्मत नहीं कराया गया. जिसके बाद यह बड़ी घटना घटी है. पुलिस ने स्कूल के संचालक नरेश साहू को गिरफ्तार कर लिया है. एएसपी रोहित झा और पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंचकर जांच कर रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!