छतरपुरमध्यप्रदेश

MP : वैक्सीनेशन में बड़ी लापरवाही, छात्र को एक साथ लगा दी वैक्सीन की दोनों डोज

छतरपुर न्यूज़ धमाका /// जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां एक बच्चे को एक साथ वैक्सीन की दोनों डोज लगा दी गई. जिसके बाद बच्चे के परिजन ने हंगामा कर दिया. पूरा मामला शहर के उत्कृष्ट स्कूल क्रमांक एक वैक्सीनेशन सेंटर का है.

जहां फोटो खींचने के चक्कर में स्वास्थ्यकर्मियों ने लापरवाही दिखाते हुए एक छात्र को दोनों डोज एक साथ लगा दी. गलती के बाद स्वास्थ्यकर्मी ने कहा कि इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है कोई दिक्कत नहीं होगी. कोई परेशानी होती है तो पूरा इलाज हम लोग करा देंगे.

वहीं शहडोल जिले के शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय वैक्सीनेशन सेंटर बुढ़ार में वैक्सीन की पहली डोज लगते ही एक छात्र बेहोश हो गया, हालांकि वहां मौजूद नर्स ने उसका तुरंत इलाज किया. जिससे कुछ देर में छात्र ठीक हो गया. उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!