मुंबई

विदेश में दिखा अल्लू अर्जुन का खुमार : क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने किया कॉपी

मुंबई न्यूज़ धमाका //  तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है. इस सुपरहिट फिल्म ने तेलुगू ही नहीं बल्कि बाकी की भाषाओं में भी जोरदार बिजनेस किया है. वहीं, विदेशों में भी अब इस फिल्म का खुमार पहुंच गया है. अब ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने फिल्म के एक डायलॉग के साथ अपना लिपसिंक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

बता दें कि डेविड वॉर्नर के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. वॉर्नर अक्सर हिंदी फिल्मों के डायलॉग्स और गानों के टिक टॉक वीडियो शेयर करते रहते हैं. वहीं, अब उन्होंने ‘पुष्पा’ फिल्म से अल्लू अर्जुन की एक लाइन का वीडियो शेयर किया है. इस छोटे से वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है. यह वीडियो केवल 6 सेकंड का है और इसमें वह अल्लू अर्जुन की एक लाइन की लिप सिंक कर रहे हैं.

ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर डेविड वॉर्नर आईपीएल में भी हैदराबाद की टीम से खेलते हैं. उनके इस वीडियो पर ऑस्ट्रेलियन कैप्टेन पैट कमिंस ने मजाकिया लहजे में कहा, ‘तुम ठीक तो हो?’ लेकिन वॉर्नर और अल्लू अर्जुन के फैन्स को तो यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है.

बता दें कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के लीड रोल वाली फिल्म ‘पुष्पा’ इस साल की सबसे पॉप्युलर फिल्मों में से एक रही है. इस फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 188 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म के हिंदी वर्जन ने भी बढ़िया कमाई की है और इसे साल की सुपरहिट फिल्मों में रखा गया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!