महाराष्ट्रदेश

24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के नये केस 8 हजार से अधिक

महाराष्ट्र न्यूज़ धमाका /// पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8067 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 8 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है। वही ओमिक्रॉन के चार नए मामले की पुष्टि हुई है।

ये मामले वसई विरार, नवी मुंबई, मीरा भयंदर और पनवेल में पाए गए हैं। राज्य में अब तक 454 ओमिक्रॉन मरीज मिल चुके हैं। मुंबई की बात करें तो इस समय कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 16 हजार 411 है, जबकि ठाणे में 2656 एक्टिव केस हैं। पुणे में सक्रिय मामलों की संख्या 2566 है। सक्रिय मामले पालघर में 413 और रायगढ़ में 378 हैं।

भारत में भी रोजाना कोरोना के मामलों की संख्या तेजी से बढ़कर 10 हजार का आंकड़ा पार कर गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोविड-19 के 16,764 नए मामले दर्ज किए गए। कल के मुकाबले कोरोना के मामलों में 27.4 फीसदी का उछाल आया है। गुरुवार को देश में 13,000 से ज्यादा मामले सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले बढ़कर 1270 हो गए हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!