गुजरातक्राइम

चर्च के पादरी ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

गुजरात न्यूज़ धमाका /// सोनगढ पुलिस थाने में दर्ज हुई एफआईआर के अनुसार , चर्च का एक पादरी ना सिर्फ नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाता था बल्कि उसकी पत्नी अपने पति की इस घिनौनी हरकत को मोबाइल में रिकोर्ड भी करती थी. दक्षिण गुजरात के आदिवासी बाहुल्य वाले तापी ज़िला की सोनगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ़्तार किए गए शख़्स का नाम बलीराम कोकनी और गिरफ़्तार महिला का नाम अनीता कोकनी है.

दोनो पति-पत्नी है जबकि बलीराम कोकनी सोनगढ इलाक़े में स्थित एक चर्च का पादरी है.सोनगढ पुलिस ने पादरी बलीराम कोकनी को एक 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार करने के जुर्म में गिरफ़्तार किया है, जबकि उसकी पत्नी अनीता पति की इस काम में मदद करने और पीड़िता का वीडियो बनाकर उसे ब्लेकमेल करने के आरोप में गिरफ़्तार किया है. तापी जिला पुलिस ने डीवायएसपी आरएल मावाणी ने बताया कि पादरी बलीराम कोकनी की हवस का शिकार बनी नाबालिग बच्ची अपनी दादी के साथ उसके ख़ेत पर और अपने माता-पिता के साथ चर्च में भी जाया करती थी.

पीड़िता पादरी बलीराम कोकनी ख़ेत पर मजदूरी के लिए गई तो उसके साथ बलात्कार किया गया.इस दौरान पादरी की पत्नी अनीता भी उस बलात्कार वाली जगह पर मौजूद थी और उसने भी अपने मोबाइल में अपने बलात्कारी पति और पीड़िता के फ़ोटो अपने मोबाइल में खींच लिए थे. इसी तरह अलग-अलग बहाने बताकर पादरी बलीराम कोकनी ने तीन बार अलग-अलग जगह ले जाकर पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया था. बलात्कार करने वाले पादरी बलीराम और इस काम में उसकी मदद करने वाली पत्नी अनीता भी गिरफ़्तार किया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!