खैरागढ़छत्तीसगढ

खैरागढ़ : घंटों डटी रही विभा सिंह पैलेस के दहलीज पर , कड़ी मशक्कत के बाद खुला महल का ताला

खैरागढ़ न्यूज़ धमाका /// उदयपुर स्थित दिवंगत राजा देवव्रत सिंह के पैलेस में जड़े गए सरकारी ताला खुलने का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. आख़िरकार महल का ताला खोल दिया गया है. हालांकि ताला खोलने में पुलिस-प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. दिवंगत विधायक देवव्रत की दूसरी पत्नी विभा सिंह घंटों तक दरवाजे के सामने डटी रही. महल का दरवाजा खोलने नहीं दे रही थी. महल के बाहर हजारों ग्रामीण जुट चुके थे. ग्रामीण महल के बाहर नारेबाजी करते दिखे.

देवव्रत सिंह के देहांत के बाद से महल में ताला लगा हुआ था. ऐसा माना जा रहा है कि पैलेस का दरवाजा खुलने के बाद कई सारे राज से पर्दा उठेगा. आज सुबह से ही यहाँ ग्रामीणों की भीड़ जुटने लग गई थी. दोपहर-शाम तक सैकड़ों की संख्या में लोग महल के पास पहुँच गए थे.राजपरिवार सहित प्रशासन की उपस्थिति में महल का ताला खोला गया. इस दौरान देवव्रत सिंह की बहन उज्ज्वला सिंह, आकांक्षा सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. इनके अलावा देवव्रत सिंह की पूर्व पत्नी पद्मा देवी सिंह भी मौके पर मौजूद थी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!