कोटा न्यूज़छत्तीसगढ

कोटा : जंगल में मिली अधेड़ की लाश

कोटा न्यूज़ धमाका ///ग्राम सेमरिया के औरापानी पिकनिक स्पॉट के पास के जंगल में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. जिसके बाद ग्रामीणों ने कोटा थाना के डायल 112 को इसकी सूचना दी कि एक अज्ञात व्यक्ति की लाश औरापानी के जंगल के बीच पड़ी हुई है. डायल 112 घटनास्थल पर पहुंचकर देखा जिसके बाद कोटा थाना प्रभारी को इसकी जानकारी दी. कोटा थाना प्रभारी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के ग्राम के लोगों से पूछताछ की. मृतक की पहचान ग्राम पंचायत झिंगटपुर निवासी दशरथ सिंह भानु पिता बुद्धू सिंह भानु उम्र 45 वर्ष के रूप में पहचान की गई.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक दशरथ सिंह रविवार को अपने घर से निकला था. 23 दिसंबर को उसका शव ग्राम सेमरिया के औरापानी के जंगल में ग्रामीणों ने देखा जिसके बाद इसकी सूचना डायल 112 को दी. डायल 112 ने कोटा पुलिस को दी. जिसके बाद कोटा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कार्रवाई उपरांत जांच में जुट गई.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!