कोंडागांवतीज त्यौहार

करंजी हायर सेकेण्डरी स्कूल की छात्राओं ने बांधी पेड़ों को राखी, कहा पेड भी करते है जीवन की सुरक्षा, इनको मिलना चाहिये भाई का दर्जा वृक्ष को भाई जैसा मानने से रूकेगी वनों की कटाई बचेगा सभी का जीवन।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी मे स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण समस्या की रोकथाम के लिए पेड़ांे को रक्षा सूत्र बांधकर पेड़ पौधों की सुरक्षा के साथ उन्हे बचाने एवं पेड़ों की कटाई, वनांे को आग से बचाने का संकल्प लिया।
वृक्षों को मानना है भाई जैसा – कार्यक्रम सयोंजक टीएंकट राव ने इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र छात्राओं को एवं ग्रामवासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। ताकि वे जल जंगल जमीन के महत्व को समझ सके और वनों की कटाई की रोकथाम में अपना योगदान दे सके। संस्था प्राचार्य भूपेश्वरी ठाकुर ने कहा कि वायुमंडल मे बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए वृक्षारोपण के साथ साथ पेड़ पौधों की सुरक्षा भी जरूरी है।
मौजूद रहे ये – इस अवसर पर संस्था प्राचार्य भुपेष्वरी ठाकुर, टीएस नेताम, कार्यक्रम संयोजक टीएंकट राव, सीएल महला, सुरेंद्र पटेल, लम्बोदर पाण्डेय, वत्सला नाग,टीआर नेताम,डी.साहू,उपासना यादव आदि उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!