नई दिल्लीदेश

भारत सरकार ने पाकिस्तान की 2 न्यूज़ वेबसाइट और 20 यूट्यूब चैनल किए बैन, जानें वजह

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 2 न्‍यूज वेबसाइट और 20 यूट्यूब चैनलों को बैन कर दिया है। पाकिस्तान के दुष्प्रचार अभियान के खिलाफ सरकार ने एक्शन लिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

पाकिस्तानी दुष्प्रचार करने वाले चैनलों पर कार्रवाई करते हुए 20 यूट्यूब चैनलों को बंद कर दिया गया है। भारत विरोधी दुष्प्रचार करने वाली दो वेबसाइटों के खिलाफ भी कार्रवाई की। खुफिया एजेंसियों और सूचना प्रसारण मंत्रालय के बीच बातचीत के बाद मंत्रालय ने सोमवार को यूट्यूब के 20 चैनलों और इंटरनेट पर भारत विरोधी प्रचार और फर्जी खबरें फैलाने वाली 2 वेबसाइटों पर कार्रवाई कर दी।

यूट्यूब चैनलों और वेबसाइटों को ब्लॉक करने का निर्णय मंत्रालय द्वारा खुफिया एजेंसियों के साथ हाल ही में हुई बातचीत में लिया गया था। कश्मीर, भारतीय सेना, राम मंदिर, अल्पसंख्यक समुदायों, और सीडीएस जनरल बिपिन रावत, भारत से संबंधित अन्य विभिन्न संवेदनशील विषयों पर वीडियो और फर्जी खबरें पोस्ट की जा रही थी, जिसके ऊपर एजेंसी की कड़ी नजरें थी।

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि फेक न्यूज के जरिए देश में भय और भ्रम की स्थिति फैलाई जाएं। जो प्रयास कुछ पोर्टल और वेबसाइट के जरिए किया जा रहा था उसके ख़िलाफ कार्रवाई की गई।

नया पाकिस्तान ग्रुप के जरिए चलने वाले लगभग 15 यूट्यूब चैनल, 5 अन्य यूट्यूट चैनल, 2 वेबसाइट हैं। सरकार ने द पंच लाइन, इंटरनेशनल वेब न्यूज, खालसा टीवी, द नेकेड ट्रुथ, न्यूज24, 48 न्यूज, फैंटेसी, हिस्टोरिकल फैक्ट, पंजाब वायरल, नया पाकिस्तान ग्लोबल, कवर स्टोरी, गो ग्लोबल, ई- वाणिज्य, जुनैद हलीम आधिकारिक, तैयब हनीफ और ज़ैन अली जैसे चैनल्स को बैन कर दिया है। सरकार ने दो आदेश पारित किए। पहला ऑर्डर 20 यूट्यूब चैनल और दूसरा 2 वेबसाइटों पर रोक लगाना।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!