बड़वानीमध्यप्रदेश

MP : पत्नी ने कीटनाशक पीकर जान दी, सदमे में आ कर पति ने भी लगा ली फांसी

बड़वानी न्यूज़ धमाका /// लगभग एक साल पहले दोनों ने शादी के पूरे रीति-रिवाज से की थी। जानकारी सामने आई है कि शादी के बाद से युवती की तबीयत खराब रहती थी। जिसके चलते वह काफी परेशान रहती थी।

बीमारी से परेशान होकर युवती ने गुरुवार देर रात घर में कीटनाशक पी लिया था। जिसके बाद गंभीर अवस्था में युवती को बड़वानी जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जहां पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। पत्नी के मौत से पति जितेंद्र मानसिक तनाव में आ गया। सदमें में आकर घर आकर फांसी लगा ली। परिडन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन तबतक युवक की मौत हो चुकी थी।

ALSO READ : पत्थरों से भरा ट्रक 100 फीट गहरी खाई में गिरा, ड्राइवर और हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई

पुलिस का मानना है कि दोनों ही पति-पत्नी के बीच में गहरी मोहब्बत थी। जिसके चलते अपनी पत्नी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया पति जितेंद्र और उसने भी फांसी लगा ली। हालांकि अभी पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कह पा रही। मामले में बड़वानी एसडीओपी रूपरेखा यादव ने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों ही मौत में मर्ग कायम कर लिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!