जबलपुरमध्यप्रदेश

MP : चल रहा था ऑनलाइन क्लास मोबाइल हुआ ब्लास्ट, आठवीं के छात्र के चेहरे में आई चोट, हालत गंभीर

जबलपुर न्यूज़ धमाका /// लॉकडाउन के कारण मजबूरी में पैरेंट्स और स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों को मोबाइल की सुविधा दी गई है। यह सुविधा और टेक्नोलॅाजी कभी-कभी घातक भी साबित हो जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां छात्र ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था और मोबाइल ब्लास्ट हो गया। घायल छात्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर किया गया है।

ALSO READ : MP : पत्नी ने कीटनाशक पीकर जान दी, सदमे में आ कर पति ने भी लगा ली फांसी

जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार की जिले के नागौद तहसील के चदकुइया गांव की है। जहां एक निजी स्कूल की कक्षा आठवीं का 15 वर्षीय छात्र रामप्रकाश भदौरिया पिता भानुप्रसाद मोबाइल फोन विस्फोट का शिकार हो गया। वहीं इस बारे में छात्र के स्वजनों ने बताया कि छात्र दोपहर में स्कूल की पढ़ाई ऑनलाइन कर रहा था। जिस समय मोबाइल से छात्र ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था, उसी समय मोबाइल अचानक ब्लास्ट हो गया।

मोबाइल ब्लास्ट होने से छात्र का मुंह और नाक का हिस्सा पूरी तरह से लहूलुहान हो गया। जिसे को लेकर तत्काल नागौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद सतना जिला अल्पताल रेफर कर दिया। यहां छात्र की हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों की मानें तो छात्र के मुंह और नाक में गंभीर चोट पहुंची है।

इस घटना से रामप्रकाश के माता पिता सदमे में हैं। पिता भानुप्रसाद के अनुसार उनका बच्चा रोजाना ऑनलाइन पढ़ाई करता है। गुरुवार दोपहर को भी वह घर में पढ़ाई कर रहा था तभी तेज धमाके की आवाज आई। यह सुन परिवार के लोग घर के कमरे की ओर दौड़े तो उनका लड़का अचेत अवस्था में लहूलुहान पड़ा हुआ था। यह देख वे कांप गए और आनन-फानन में अस्पताल ले गए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!