
कोंडागांव न्यूज़ धमाका /// जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत लगातार गश्त सर्चिंग जारी है. मुखबिर की सूचना के आधार पर आज सुबह पता चला कि केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम होनहेड़ के आस पास माओवादियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी लगाई गई है.
सूचना के बाद तत्काल जिला पुलिस कोण्डागावं की टीम को बम डिस्पोजल दस्ते के साथ ग्राम होनहेड़ रवाना किया गया था. जहां ग्राम होनहेड़ व उपर मुरवेंड रोड को बारीकी से जांच करने पर नक्सलियों द्वारा उपर मुरवेंड व होनहेड़ के मध्य पक्की सड़क में सुरंग बनाकर आईईडी टिफिन बम लगाई गई थी.
जिसे कोण्डागांव बम डिस्पोजल दस्ते ने सावधानी पूर्वक निष्क्रिय किया व घटना स्थल से 15 किलोग्राम व 20 किलोग्राम की 02 नग टिफिन बम के साथ 02 नग डेटोनेटर, 100 मीटर कार्डेक्स वायर व 10 मीटर सामान्य वायर बरामद किया गया. सुरक्षा की दृष्टि से उक्त आईईडी को मौके पर ही ब्लास्ट कर नष्ट किया गया.
ALSO READ : प्रदेश में शिक्षक, आंगनबाड़ीकर्मी, स्व-सहायता समूह, पशुपालनकर्मी सभी हड़ताल पर

