
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। बुधवार को राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए मोदी सरकार पर कई मुद्दों को लेकर हमला किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि महंगाई, बेरोज़गारी, कृषि संकट, चीन के क़ब्ज़े- सबकी जड़ एक ही है- मोदी सरकार का अहंकार, मित्र-प्रेम व विफलता। अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाने के साथ ही, हम कांग्रेस शासित राज्यों में जनता के मुद्दों को सुलझा रहे हैं- जन के मन की बात सुन रहे हैं।




