मुंगेलीछत्तीसगढ

लोरमी डिप्टी रेंजर पर एट्रोसिटी दर्ज, सतनामी समाज पर की गई टिप्पणी से भड़के लोग

मुंगेली न्यूज़ धमाका /// जिले के लोरमी इलाके में वन विभाग के एक डिप्टी रेंजर प्रबल दुबे के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत थाने में अपराध दर्ज किए जाने की खबर है। यह अपराध इसलिए दर्ज हुआ है, क्योंकि किसी से फोन पर बातचीत करते हुए डिप्टी रेंजर ने सतनामी जाति के लोगों पर गाली-गलौज करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

मिली जानकारी के अनुसार डिप्टी रेंजर प्रबल दुबे ने किसी से फोन पर बातचीत करते हुए सतनामी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। गाली-गलौज भी की है। सतनामी समाज को दी गई गालियों वाली उसी कॉल रिकॉर्डिंग के ऑडियो क्लीप के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सतनामी समाज के युवकों ने पुलिस और प्रशासन को पत्र लिखकर डिप्टी रेंजर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

जानकारी मिली है कि सतनामी समाज के युवाओं ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है, जिसके बाद आरोपी डिप्टी रेंजर के खिलाफ थाने में जुर्म कायम कर लिया गया है, लेकिन अभी सतनामी समाज गिरफ्तारी और निलंबन की मांग पर अड़ा हुआ है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!