मुंगेलीछत्तीसगढ

रेप का आरोपी जेल से भाग निकला , मचा हड़कंप

मुंगेली न्यूज़ धमाका /// जिला जेल में एक बार फिर हुई जेल ब्रेक की घटना। बलात्कार के मामले में एक विचाराधीन बन्दी दिनदहाड़े फरार हो गया। लोरमी थाना क्षेत्र का नेवासखार निवासी राजेश उइके 4 महीनों से जेल में बंद था। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा प्रहरियों से इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई यह जांच का विषय है। फरारी का पता चलते ही जेलर सहित पूरा स्टाफ पतासाजी में जुटा हुआ है।

तलाशी के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सोलर फेंसिंग के अभाव में दीवार फाँदकर बंदी भाग निकलने में सफल रहा। इस फरारी के मामले में लापरवाही बरतने वाले प्रहरियों पर गिर सकती गाज। आज भी संसाधनों के अभाव से जूझ रहा जिला जेल। उल्लेखनीय है कि 2019 में हुई ऐसी ही एक घटना में चार बंदी जेल से भाग निकले थे। हालांकि एस वक्त तीन बंदी तो पकड़ लिए गए थे लेकिन चौथा आजज तक पुलिस की गरफ्त से बाहर है। 2019 में हुई इतनी बड़ी वारदात के बाद भी जेल विभाग ने सुध नहीं ली है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!