मुंबईमनोरंजन

अर्पिता ने किया खुलासा कैटरीना-विक्की की शादी में सलमान खान और उनके परिवार को नहीं बुलाया गया,

मुम्बई न्यूज़ धमाका // कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी का सबको इंतजार है। फैंस से लेकर सेलेब्स में इसको लेकर एक्साइटमेंट है। दोनों कलाकार की शादी से जुड़ी हर छोटी खबर जानना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विक्की और कैटरीना गुरुवार या शुक्रवार कोर्ट मैरिज कर सकते हैं। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे। विवाह में कौशल और कैफ के परिवार के लोग शामिल रहेंगे। इस दौरान तीन गवाह मौजूद होंगे। कहा जा रहा है कि इसके बाद दोनों राजस्थान के लिए रवाना होंगे।

सलमान खान को नहीं मिला इनवटेशन

वहीं कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में सलमान खान और उनके परिवार को इन्विटेशन नहीं मिला है। सलमान की बहन अर्पिता खान और कैटरीना अच्छे दोस्त हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि कैट की शादी का कोई न्योता नहीं मिला है।

सिक्स सेंस फोर्ट में होंगे फंक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कैट-विक्की दोनों कोर्ट मैरिज के बाद राजस्थान जाएंगे। जहां सवाई माधोपुर में सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा नाम से शाही महल में बाकी फंक्शन होंगे। इससे पहले खबर सामने आई थी कि दोनों ने दीपावली पर फिल्म निर्माता कबीर खान के घर सगाई कर ली थी। वहीं एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक शाही महल 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक पूरी तरह से बुक हैं।

टाइगर 3 में नजर आएंगी कैटरीना

वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ ‘टाइगर 3’ में सलमान खान के साथ नजर आएगी। कैट, एक था टाइगर (2012 और टाइगर जिंदा है (2017) में दोनों फिल्मों का हिस्सा थीं। उन्होंने सलमान के साथ मैंने प्यार क्यूं किया (2005), पार्टनर (2007), युवराज (2008) और भारत (2019) में काम किया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!