महासमुंदछत्तीसगढ

महासमुंद : लड़की को ‘फ्री फायर’ गेम के खिलाड़ी से प्यार हो गया और उसके चक्कर में घर छोड़ कर बिहार भाग निकली , अब मिली इस हाल में

महासमुंद न्यूज़ धमाका /// जिले की 16 साल की लड़की को ‘फ्री फायर’ गेम के खिलाड़ी से प्यार हो गया और उसके चक्कर में घर छोड़ कर भाग निकली। करीब 12 दिन बाद जब पुलिस ने लड़की को तलाश किया तो पता चला कि उसने शादी कर ली है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला पिथौरा क्षेत्र के ग्राम सोनासिल्ली का है। यहां रहने वाली 16 साल की लड़की 18 नवंबर को गायब हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने गुमशुदगी दर्ज करा दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो वो बिहार में एक्टिवेट मिला। इस पर टीम जमुई पहुंची और वहां से युवक चंदन कुमार पिता दिनेश को हिरासत में लेकर लड़की को बरामद कर लिया।

पुलिस पूछताछ में लड़की ने बताया कि करीब एक साल पहले गेम खेलने के दौरान उसकी ऑनलाइन चंदन से पहचान हुई थी। उसका खेल देखकर वह काफी इंप्रेस हुई। दोनों ने अपने मोबाइल नंबर शेयर किए और फिर वॉट्सऐप पर बातें होने लगीं। इस बीच दोनों के बीच प्यार हुआ और लड़की घर से भाग निकली। वह जमुई पहुंची, जहां युवक ने उसके साथ मंदिर में शादी रचाई। बताया जा रहा है कि युवक के घर वालों ने भी इसे स्वीकार कर लिया था। फिलहाल पुलिस ने नाबालिग लड़की को भागने के लिए उकसाने और शादी करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने युवक को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं लड़की को उसके परिजनों को सौंपा गया है।

फ्री फायर गेम भी एक ऑनलाइन बैटल ग्राउंड गेम है। इसे ऑनलाइन सिंगल या ग्रुप में खेल सकते हैं। खेलने वाला एक सैनिक को दूसरे से लड़ाता है। अंत में जो बचता है वह विजेता होता है। गेम निशुल्क भी है लेकिन इसमें खिलाड़ी के सैनिक को कोई सुविधा नहीं मिलती। पहले इसे फ्री खेलते हैं। लत लगने पर गेम को अपग्रेड करने करने के लिए बंदूक आदि हथियार खरीदने के लिए कहा जाता है। इसके लिए ऑनलाइन रुपए लिए जाते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!