भिलाईछत्तीसगढ

भिलाई : भाजपा के दिग्गजों का मंथन, आज किसी भी वक़्त जारी होगी उम्मीदवारों की लिस्ट

भिलाई न्यूज़ धमाका /// भाजपा ने भिलाई नगर निगम के 70 वार्डों में से एक-दो वार्ड को छोड़कर शेष वार्डों के लिए प्रत्याशियों के नाम का पैनल तैयार कर प्रदेश संगठन को भेज दिया है। देर रात प्रत्याशियों के नाम चयन को लेकर भाजपा के दिग्गज नेता मंथन करते रहे और हर वार्ड से नामों का चयन कर एक पैनल तैयार किया है। इसके बाद इसी पैनल से प्रत्याशी के नाम का चयन कर भिलाई नगर निगम सहित चरौदा, रिसाली और जामुल की लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

नाम फाइनल करने को लेकर दुर्ग संभागीय समिति की बैठक में चुनाव प्रभारी संतोष पांडेय से लेकर, रिसाली नगर निगम चुनाव के संचालन प्रभार धरमलाल कौशिक नेता प्रतिपक्ष, चुनाव प्रभारी किरण देव समेत भाजपा के सभी बड़े नेता मौजूद रहे। उनके द्वारा नाम फाइनल करने को लेकर आपसी खींचतान भी चली।

ऐसा बताया जा रहा रहा है कि कई वार्डों में उन नामों को भी पैनल में डाला गया है, जिन्होंने उस वार्ड से दावेदारी के लिए आवेदन भी नहीं दिया। ऐसे में प्रत्याशियों में नाराजगी भी दिख रही हैकई प्रत्याशियों का कहना है कि पार्टी को उन्हीं नामों पर विचार करना चाहिए, जिन्होंने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन दिया है। दूसरे वार्ड के दावेदार को दूसरे वार्ड से लड़ने के लिए कहना भी गलत है।

भाजपा के उम्मीदवारों के नाम

• वार्ड-1 जुनवानी- राकेश धनकर या योगेश्वर साहू • वार्ड-2- स्मृतिनगर- राजीव चौबे • वार्ड-3 मॉडल टाउन- रमेश दादर • वार्ड-4 नेहरू नगर- मीरा बोरकर • वार्ड-5 कोसानगर- जेपी यादव या मनोज तिवारी • वार्ड-6 प्रियदर्शनी परिसर- नरेंद्र बांधे, राजमति • वार्ड-7 राधिका नगर- विशाल सिंह, प्रमोद सिंह, मदन सदन, शैलेंद्र • वार्ड-8 कृष्णा नगर- संतोष श्रीरांगे • वार्ड-9 सुपेला- रानीदेवी केशरवानी • वार्ड-10 लक्ष्मीनगर- दीपक रवाना• वार्ड-11 फरीदनगर कोहका- महेश वर्मा • वार्ड-12 गोपाल साहू या कन्हैया सोनी • वार्ड-13 सुमन साहू या अनिता वर्मा • वार्ड-14 ललित मोहन या ऋषि भसीन • वार्ड-15 आंबेडकर नगर- रिकेश सेन या संतोष मौर्या • वार्ड-16 सुपेला- धनेश्वरी साहू • वार्ड-17 नेहरू भवन वार्ड- भोजराज सिन्हा • वार्ड-19 राजीव नगर कोहका- रामानंद मौर्या • वार्ड-20 वैशालीनगर- स्मृता दोड़के या प्रमिला सिंह • वार्ड-21 कैलाश नगर कुरुद- ऋता सिंह • वार्ड-22 कुरुद बस्ती- नीता वर्मा, लता साहू • वार्ड-23 घासीदास नगर- गायत्री यादव • वार्ड-24 हाउसिंग बोर्ड- सिद्धार्थ ‘सन्नी’ यादव • वार्ड-26 रामनगर मुक्तिधाम- विजय साहू, संजय साहू • वार्ड-28 प्रेमनगर- अर्चना मनोज यादव, पूजा गुप्ता• वार्ड-29 वृंदानगर- संजय सिंह, अयप्पा राव • वार्ड-30 प्रगतिनगर- सिन्नी डेविड, बबीता भगत, डोंडे सपना कृष्णा, अनिता सोनी • वार्ड-32 बैकुंठधाम- लक्ष्मी धर्मेंद्र दिवाकर, श्रीमती प्रकाश कुर्रे • वार्ड-33 संतोषी पारा- धार्मिन सोहन देवांगन • वार्ड-34 वीर शिवाजी नगर- छोटेलाल चौधरी • वार्ड-35 शारदापारा- रवि साहू, दीपक जंघेल • वार्ड-36. श्यामनगर- विनोद चेलक • वार्ड-37 पीयूष मिश्रा, मुर्गेश सोनी, अमित सिंह • वार्ड-38 सोनिया गांधी नगर- निखिलेश शुक्ला, बबलू मिश्रा, हनुमान गुप्ता • वार्ड-39 चंद्रशेखर आजाद नगर- सीमा राय, संगीता वर्मा • वार्ड-45 बालाजी नगर- श्यामसुंदर राव • वार्ड 52 सेक्टर-3- रिंकू साहू, मिलन, ओंकार • वार्ड-53 से-1 उत्तर- पी. गीता राव, शकुंतला साहू • वार्ड-54 से-1 दक्षिण- रश्मि सिंह, डिंपी, सूर्यकांत पांडेय, आशीष झा, गीता दुबे • वार्ड-55 से-2 पूर्व- नूतन साहू, नीलम साहू • वार्ड-56 से-2 पश्चिम- जे. ललिता श्रीनिवास राव • वार्ड-57 से-4 पूर्व- कन्हैया, निर्मला नायडू, दिनेश सिंह, प्रवीण बिस्वाल • वार्ड-59 से-5 पूर्व- शिवप्रकाश शिबू • वार्ड-64 सिविक सेंटर सेक्टर – 10, उपासना साहू, सुमन कन्नौजिया • वार्ड-65 सेक्टर-10 – सुमन उन्नी, सविता नहक • वार्ड-68 सेक्टर-8 – अनिता सिंह • वार्ड-70 हुडको – दिनेश यादव, लल्लन मिश्रा, संजय दानी, राहुल भोसले और रितेश

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!