कोरबाछत्तीसगढ

आठवीं कक्षा की छात्रा झूली फांसी के फंदे पर : मम्मी-पापा आप लोगों से दूर जा रही हूं… दुखी मत होना…

Story Highlights
  • 8वीं क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव सोमवार सुबह घर के कमरे में ही पंखे से लटका मिला है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, लेकिन उसमें खुदकुशी का कारण नहीं लिखा गया है

कोरबा न्यूज़ धमाका /// मामूली सी बात पर जान देने की प्रवृत्ति इन दिनो शहरों से छोटे कस्बों और गांवों में भी देखने को मिल रही है। ऐसे ही एक मामले में छत्तीसगढ़ के कोरबा में 8वीं क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव सोमवार सुबह घर के कमरे में ही पंखे से लटका मिला है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, लेकिन उसमें खुदकुशी का कारण नहीं लिखा गया है। लड़की अपने चाचा के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है।

CSEB कॉलोनी निवासी सत्यनारायण सिदार सब इंजीनियर हैं। वे संतानहीन बताए गए हैं। जांजगीर जिले के मालखरौदा निवासी रोहित सिदार उनके रिश्तेदार हैं। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में सत्यनारायण उनकी 15 साल की बेटी प्रियांशी सिदार को ले आए थे। उन्होंने प्रियांशी का एडमिशन यहीं विद्युत गृह स्कूल में कराया था। वह 8वीं क्लास में पढ़ रही थी।

सिदार के मुताबिक प्रियांशी ने सभी लोगों ने साथ में रात को खाना खाया। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। उन्होंने बताया कि पत्नी भी टीचर है। वह पढ़ाने के लिए स्कूल चली गई, लेकिन प्रियांशी नहीं उठी। काफी समय बीतने के बाद भी जब प्रियांशी बाहर नहीं आई तो वह उसे बुलाने के लिए गए। दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने प्रियांशी को उठाने के लिए काफी आवाजें दीं, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।दरवाजा नहीं खुलने पर अनिष्ट की आशंका से उन्होंने किसी तरह से दरवाजा खोला तो अंदर प्रियांशी का शव लटक रहा था।

उसने अपनी चुन्नी से ही पंखे के सहारे फांसी लगा ली थी। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि अभी तक कि पूछताछ में पता चला है कि उसे कोई परेशानी नहीं थी। शव के पास से ही सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए कहा है कि तुम लोगों से दूर जा रही हूं, दुखी मत होना।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!