दिल्लीक्राइमदेश

दिल्ली : एक ही परिवार के 4 लोगों के शव मिलने से मचा हड़कंप

दिल्ली न्यूज़ धमाका /// समयपुर बादली इलाके के सिरसपुर गांव में मंगलवार को एक घर से 4 शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक घर में मिले शव एक ही परिवार के हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार परिवार के मुखिया यानी पति पर पत्नी और बच्चों की हत्या कर आत्महत्या करने का शक है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौत के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतकों में एक पुरुष (30), उसकी पत्नी (25) और दो बच्चे (छह और तीन साल) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिंग टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

पुलिस को शक है कि व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने से पहले अपने दो बच्चों और पत्नी को जहर दिया होगा। पुलिस को अभी तक इस मामले में बाहरी लोगों के शामिल होने का कोई सबूत नहीं मिला है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “मृत परिवार के एक रिश्तेदार ने उन्हें कमरे के अंदर मृत पाया और पुलिस नियंत्रण कक्ष को सुबह 9 बजे इस घटना सूचना दी।

अधिकारी ने कहा ऐसा लगता है कि शख्स ने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या कर फांसी लगा ली। पड़ोसियों का कहना है कि परिवार पिछले 20 साल से इसी किराए के मकान में रह रहा था। परिजनों ने बताया कि परिवार आर्थिक रूप से परेशान था। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस पड़ोसियों से इस परिवार के बारे में जानकारी ले रही है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने अभी इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!