कोरबाछत्तीसगढ

कोल परियोजना में जमीन के नीचे काम कर रहे मजदूर पर कोयला का बड़ा टुकड़ा गिरा हुई मौत

कोरबा न्यूज़ धमाका ///  SECL के बांकीमोंगरा कोल परियोजना में जमीन के नीचे काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उसके ऊपर कोयले का बड़ा हिस्सा गिरा, जिससे उसने दम तोड़ दिया। मामले में कोल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। हादसे के बाद एंबुलेंस नहीं पहुंचने से मजदूरों को मालवाहक गाड़ी से उसे अस्पताल ले जाना पड़ा।कुदरीपारा निवासी रामचरण उरांव बांकीमोंगरा कोल परियोजना में काम करता था। शनिवार रात को वह ड्यूटी पर आया था। सुबह 6 बजे उसकी ड्यूटी खत्म होती, लेकिन इसके पहले ही करीब 4-5 बजे के बीच कोयले का बड़ा हिस्सा उसके ऊपर गिर गया, जिससे उसकी सांसें थम गई।

बांकीमोंगरा कोल परियोजना में जमीन के नीचे से कोयला निकालने का काम किया जाता है। यहां अलग-अलग शिफ्ट में करीब 200 मजदूर काम करते हैं। सुबह रामचरण इस अंडरग्राउंड परियोजना में ड्रिल मशीन के जरिए कोयला निकालने का काम कर रहा था। अचानक किनारे की तरफ से कोयले का एक बड़ा हिस्सा उसके ऊपर गिरा। जिसके बाद रामचरण जोर-जोर से चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और कोयले को उसके ऊपर से हटाया

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!