मध्यप्रदेशभोपाल

सड़क दुर्घटना में एक युवक हुआ घायल, मंत्री विश्वास सारंग ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

भोपाल न्यूज़ धमाका //  राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में अन्ना नगर सिक्योरिटी लाइन पर रविवार दोपहर दो बाइक्‍स की आमने-सामने भिडंत हो गई। इस हादसे में एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। जब यह हादसा हुआ, उसी वक्‍त वहां से मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भी गुजर रहे थे। युवक को लहूलुहान अवस्‍था में देख उन्‍होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और उसे अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। घायल के बदहवास परिजनों के मौके पर पहुंचने पर मंत्री सारंग ने उन्‍हें भी ढाढस बंधाया और उनके अस्‍पताल पहुंचने की व्‍यवस्‍था की।

जानकारी के अनुसार अन्ना नगर के सिक्योरिटी लाइन के पास दो बाइक आपस में टकरा गईं1 दोनों की रफ्तार काफी तेज थी। इनमें से एक बाइक सवार युवक को काफी चोट आई। तभी वहां से गुजर रहे चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने अपना काफिला सड़क पर रुकवाया और सड़क पर खून से लथपथ पड़े युवक को 108 एम्बुलेंस से ले जाने के लिए इंतजार किए बिना तुरंत अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। विश्वास सारंग ने बताया कि युवक की हालत काफी खराब लग रही थी। अभी वह बोलने की स्थिति में नहीं है। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके परिजन आ गए थे। उनको भी समझाया है। युवक की हालत के बारे में डॉक्टरों से बात की जा रही है। बता दें कि गोविंदपुरा इलाके में वाहनों की रफ्तार अधिक रहती है इसका कारण सिर्फ और सिर्फ यह है कि बीते कुछ दिनों से यहां सड़कों को दुरुस्त करा दिया गया है। सड़क पर स्पीड ब्रेकर ना होने के कारण वहान चालक गाड़ी की रफ्तार तेज करके निकल रहे हैं। जिस कारण हादसे अधिक हो रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!