बलरामपुरछत्तीसगढ

धान खरीदी केन्द्रों का हाल, जिनकी ड्यूटी लगी, वो मिले नदारद , तीन पर कार्रवाई

बलरामपुर न्यूज़ धमाका /// धान की खरीदी 1 दिसंबर से शुरू होने वाली है। धान खरीदी से पहले दूसरे राज्यों का अवैध धान छत्तीसगढ़ में खपत ना हो, इसके लिए बॉर्डर क्षेत्रों में अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम की टीम लगातार ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की निगरानी कर रही है।

गुरुवार की रात करीब 11:00 बजे जब कुसमी एसडीएम अजय किशोर लकड़ा टीम के साथ छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर स्थित कोरन्धा चेक पोस्ट बैरियर का निरीक्षण करने पहुंचे तो यहां की तस्वीरें हैरान करने वाली थी। जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, वे अनुपस्थित पाये गए। इसके बाद एसडीएम अजय किशोर लकड़ा ने तत्काल हल्का पटवारी संदीप भगत को प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही अन्य दो कर्मचारी दीपक बड़ा (ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी) और बंधेश्वर राम (फॉरेस्ट गार्ड) को निलंबित किए जाने का प्रस्ताव उन्होंने कलेक्टर को फॉरवर्ड कर दिया है। इन तीनों की ड्यूटी धान खरीदी केन्द्र में लगाई गई थी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!