त्रिपुरा

त्रिपुरा हिंसा : टीएमसी प्रतिनिधिमंडल मिला अमित शाह से , सायानी घोष को मिली जमानत

त्रिपुरा न्यूज़ धमाका /// हिंसा को लेकर तृणमूल कांग्रेस के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और पूरे घटनाक्रम के साथ राज्य के हालातों की जानकारी दी। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि हमने अपनी बात गृह मंत्री अमित शाह को लिखित में दे दी है। वहीं दूसरी तरफ टीएमसी के अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बिप्लब देब को हराने में विफल रहा तो राजनीति छोड़ दूंगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि हमने उन्हें विस्तार से बताया कि कैसे नेताओं को गिरफ्तार किया गया और सांसदों को पीटा गया। उन्होंने कल त्रिपुरा के सीएम से फोन पर बात की थी और राज्य से रिपोर्ट मांगेंगे। गृह मंत्री के साथ हमारी 20 मिनट की बैठक हुई। 17 माननीय सांसदों ने एक ज्ञापन सौंपा है। स्थिति गंभीर और चिंताजनक है

तृणमूल युवा कांग्रेस अध्यक्ष सायोनी घोष को जमानत दे दी गई है। घोष को 20 हजार रुपये के जमानत के साथ सशर्त जमानत दी गई है। जिन्हें त्रिपुरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया था। जबकि दूसरी तरफ टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बीजेपी ने कल से आतंक का राज खोल दिया है। क्योंकि उन्हें पहले ही आभास हो गया है कि सरकार में उनके दिन गिने गए हैं। अगर मैं त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब हराने में विफल रहा तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!