विदेश

सूडान में हुआ तख्‍तापलट, टिक नहीं पाई आर्मी सड़कों पर उतर आई आम जनता; लोकतंत्र की हुई जीत

सूडान न्यूज़ धमाका /// सूडान में तख्तापलट करने वाली सेना ने जनता के सामने सरेंडर कर दिया है. लोगों के भारी विरोध को देखते हुए जनरल अब्देल फतह अल-बुरहान ने एक समझौते के तहत अपदस्थ प्रधानमंत्री अबदल्ला हमदोक को फिर से बहाल कर दिया है. पिछले एक महीने से सूडान में जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं. हजारों की संख्या लोग सड़कों पर उतरकर सेना की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं. हथियारों का डर भी सूडान के लोगों का हौसला नहीं तोड़ पाया, नतीजतन सेना को उसके सामने घुटने टेकते हुए चुनी हुई सरकार को सत्ता वापस सौंपनी पड़ी.  सूडान की सेना ने तख्तापलट कर दिया था, जिसका भारी विरोध हो रहा था.

बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरकर सेना के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे.डब्लू आई ओ एन के अनुसार, सूडान में एक महीने से चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के आगे झुकते हुए सेना ने अबदल्ला हमदोक को उनके पद पर बहाल कर दिया है. तख्तापलट को लेकर दुनियाभर में सूडान की सेना की आलोचना हो रही थी. अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने सेना से चुनी हुई सरकार को सत्ता वापस सौंपने की अपील भी की थी. मालूम हो कि जनरल बुरहान ने तख्तापलट के बाद 25 अक्टूबर से अबदल्ला हमदोक को नजरबंद किया हुआ था.  

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!