जशपुरछत्तीसगढ

नंदकुमार साय : राज्य में पार्टी कमजोर हुई है, नया नेतृत्व चाहिए

जशपुर न्यूज़ धमाका /// बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंदकुमार साय एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ वर्षों से अक्सर वे अपनी ही पार्टी की कमियां गिनवाने की वजह से चर्चा में रहते आए हैं। भाजपा के पुराने नेता और आदिवासी समाज में मजबूत पकड़ रखने वाले साय ने भाजपा को कमजोर बताते हुए पार्टी के सियासी भविष्य के लिए चिंता जाहिर की है। शनिवार को जशपुर में उन्होंने ऐसा कहा था। हालांकि पार्टी के नेताओं को एक बड़ा खेमा खुलकर खामियां गिनवाने की वजह से उनसे नाराज है

साय ने जशपुर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद मीडिया से कहा- पूरे छत्तीगसढ़ को अच्छी लीडरशीप चाहिए। BJP की स्थिति छत्तीसगढ़ में कमजोर हो गई है। किस तरह से इसे मजबूत करना है ताकतवर बनाया जाए ये केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। इस पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। जनजातियों की भूमिका बाहर हो गई तो प्रदेश में काफी कमजोरी आएगी। उनको रखना है ओबीसी, सामान्य वर्ग, को भी रखना है। जनजाति वर्ग की संख्या अधिक है इसलिए उसकी चर्चा अधिक होती है। लेकिन सभी की भूमिका अहम होती है, सभी वर्गों को एक साथ जोड़कर ताकतवर बीजेपी बनाने की जरुरत है। हमारी भूमिका यही रहेगी कि पूरी ताकत से पार्टी एक बार फिर खड़ी हो यही रहेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!