लखनऊउत्तरप्रदेशदेश

PM मोदी आज पुलिस महानिदेशकों के सम्मेलन को करेंगे संबोधित

लखनऊ न्यूज़ धमाका /// प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आज लखनऊ में पुलिस महानिदेशकों के 56वें सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वह आंतरिक सुरक्षा को लेकर किए जा रहे प्रयासों के अपने अनुभव भी साझा करेंगे। उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह और एनएसए प्रमुख अजीत डोभाल भी मौजूद रहेंगे हैं। इस सम्मेलन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशकों और केंद्रीय सुरक्षा बलों के शीर्ष अधिकारी भी शामिल होंगे। साथ ही सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों बेहतर पुलिसिंग और भविष्य की चुनौतियों पर प्रेजेंटेशन देंगे। दोपहर 12 बजे के बाद लंच ब्रेक होगा। इसके बाद फिर से सम्मेलन शुरू होगा। यह तीन दिवसीय सम्मेलन हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित किया जाएगा।

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के डीजीपी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख लखनऊ में कार्यक्रम स्थल पर शारीरिक रूप से भाग लेंगे। जबकि शेष आमंत्रित आईबी/एसआईबी मुख्यालय में 37 विभिन्न स्थानों से वर्चुअल प्लेटफॉर्म के ज़रिये से भाग लेंगे। तीन दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में साइबर क्राइम , डेटा गवर्नेंस , आतंकवाद विरोधी और नक्सलवाद से निपटने की चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी।

उत्तर प्रदेश में होने जा रहे तीन दिवसीय डीजी सम्मेलन का आज दूसरा दिन है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुक्रवार की रात लखनऊ पहुंचे। यह पहली बार है होगा की प्रधानमंत्री इतना लंबा समय यूपी में बिता रहे हैं। वह शुक्रवार रात नौ बजे से लखनऊ में हैं। रविवार को शाम चार बजे वह सम्मेलन में अपना अंतिम भाषण देकर दिल्ली लौटेंगे।

आमतौर पर यह सम्मेलन दिल्ली में होता था, लेकिन मोदी के पीएम बनने के बाद से इसका आयोजन दिल्ली के बाहर किया जा रहा है। वही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लखनऊ में 56वें पुलिस महानिदेशक, महानिरीक्षक सम्मेलन (डीजी-आईजी सम्मेलन) का उद्घाटन किया था। उन्होंने समय की आवश्यकता के रूप में केंद्रीय एजेंसियों और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय का आह्वान किया। साइबर अपराध, नारकोटिक्स, उग्रवाद, तटीय सुरक्षा और सीमा प्रबंधन जैसे सुरक्षा संबंधी मामलों पर अधिकारियों के साथ चर्चा भी की।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!