मध्यप्रदेश

साइबर ठगी ने फर्जी आइडी बनाकर एक युवती से 20 हजार रुपये ठग लिए पढ़िये कैसे शिकार बनी युवती

जबलपुर स्थित मध्य प्रदेश चिकित्सा विश्वविद्यालय के एचओडी के नाम पर जालसाज ने भोपाल निवासी युवती से 20 हजार रुपये ठग लिए। सीएम हेल्पलाइन में युवती द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश निवासी दो लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।

फेसबुक पर आई फ्रेंड रिक्‍वेस्‍ट : गढ़ा पुलिस ने बताया कि मूलत: शारदा चौक जबलपुर निवासी गीतांजलि केवट 23 वर्ष भोपाल में निवास कर रही है। 26 फरवरी को उसके फेसबुक पर प्रदेश चिकित्सा विश्वविद्यालय के एचओडी के एचओडी भूमिनाथ त्रिपाठी के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। जिसे उसने स्वीकार कर लिया था। जिसके बाद भूमिनाथ बने जालसाज व गीतांजलि के बीच फेसबुक पर साधारण मैसेज का आदान-प्रदान होने लगा। फेसबुक के माध्यम से जालसाज ने युवती को भरोसा दिला दिया कि वह भूमिनाथ है। जिसके बाद अचानक आवश्यकता बताकर जालसाज ने युवती से 20 हजार रुपये की मांग की। युवती ने भरोसे में आकर उसके द्वारा बताए गए एप आधारित बैंक खाते में रकम ट्रांसफर कर दी। रकम ट्रांसफर हो जाने के बाद जालसाज का रवैया बदल गया। जिससे युवती को उस पर संदेह व ठगी का एहसास हुआ। भोपाल पुलिस में उसने शिकायत दी परंतु उसका बैंक खाता जबलपुर में होने के कारण पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। युवती ने सीएम हेल्पलाइन का सहारा लिया। शिकायत की जांच गढ़ा पुलिस को सौंपी गई। पुलिस के साइबर एक्सपर्ट ने पतासाजी की तो जानकारी सामने आई। युवती द्वारा भेजी गई रकम पेटीएम बैंक खाते में ट्रांसफर हुई थी। उक्त खाता रामपुर बजरधिवा गोंडा उत्तर प्रदेश के जग प्रसाद के नाम पर संचालित है। जिस मोबाइल नंबर पर पेटीएम एकाउंट सक्रिय किया गया उसकी सिम उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी संजय के नाम पर खरीदी गई थी। पुलिस ने जांच उपरांत जग प्रसाद व संजय के खिलाफ धोखाधड़ी व आइटी एक्ट की एफआइआर दर्ज की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!