मनोरंजन

सोमी अली का खुलासा, सलमान खान की एक्स गर्ल फ्रेंड वे अपने प्रेम संबंधों को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। मुझे गालियां देकर पीटते थे

अभिनेता सलमान खान ने भले ही अभी तक शादी नहीं की हो लेकिन उनके प्रेम प्रसंग के चर्चे हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। सलमान की गर्लफ्रेंड्स की लंबी लिस्ट है और इस लिस्ट में एक खास नाम है सोमी अली। जो अब फिल्मी दुनिया छोड़ चुकी है और उन्होंने अब सलमान खान के साथ अपने प्रेम संबंधों को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। इससे पहले भी कई इंटरव्यू में सोमी अली बता चुकी है कि वह सलमान की फिल्म देखकर भारत आ गई थीं

सलमान खान से जुड़ी ये खबर सामने लाने का काम कमाल आर खान यानि केआरके ने किया है। केआरके ने सोमी अली की एक वीडियो क्लिप भी शेयर की है, जिसमें सोमी अली अपने रिलेशनशिप के बारे में बात कर रही हैं। इस वीडियो में सोमी कह रही है कि वह जिसके लिए अपना घर छोड़कर भारत आई थीं, उसने ही उनके साथ मारपीट की। सोमी ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड को ब्रैड-पिट जैसी शख्सियत वाला बताया। केआरके ने वीडियो के साथ बिना नाम दिया यहीं लिखा है कि सोमी किसकी बात कर रही हैं?

केआरके सलमान खान पर कभी भी उंगली उठाने का अवसर नहीं छोड़ते हैं। बिना कुछ बोले इशारों ही इशारों में केआरके ने सलमान खान का अतीत सामने आ दिया है। केआरके ने कहा कि सोमी अली ने कुछ बोला नहीं है, लेकिन साफ समझ आ रहा है कि उनका इशारा किस ओर है। केआरके ने सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली की एक वीडियो क्लिप शेयर की है। केआरके ने लिखा कि सोमी अली यहां किस पर आरोप लगा रही हैं? उन्हें कौन मारता था? क्या कोई मुझे बता सकता है? वीडियो में सोमी अली कह रही है कि मैं बॉलीवुड अभिनेत्री थी और मैं एक बहुत बड़े स्टार को डेट कर रही थी, वह भारत के ब्रैड पिट जैसी हस्ती रखता था। मैं 16 साल की उम्र में उसे खोजने और शादी करने के लिए भारत चली गई।

सोमी अली इंटरव्यू में कहते हुए दिखाई दे रही है कि मुझे उन पर वैसा ही क्रश था जैसे केटी होम्स को टॉम क्रूज पर। मैं उन रेयर लोगों में से थी जो उनके लिए भारत पहुंच गई थी और डेटिंग भी करने लगी, लेकिन यह रिश्ता मेरे लिए बहुत टॉर्चर करने वाला था। ये टॉर्चर मौखिक होने के साथ-साथ शारीरिक भी थी। लेकिन मैं इसी सोच के साथ बड़ी हुई थी कि यह सामान्य है, 16 साल की उम्र में मेरी मां के साथ भी ऐसा ह

सोमी वीडियो में कहते हुए दिख रही है कि वह शख्स मुझसे कहता था कि मैं जाकर पड़ोसी को क्यों नहीं मारता? मैं तुमको मारता हूं क्योंकि तुमसे प्यार करता हूं और तुम्हारी केयर करता हूं? मैं इसलिए ऐसा करता हूं क्योंकि मैं चाहता हूं कि तुम फलां काम न करो और फलां काम करो। सोमी अली ने कहा कि मैं बच्ची थी और मुझे लगता था कि वह सही कह रहा है और ऐसा इसलिए क्योंकि मेरी परवरिश ही ऐसी थी। गौरतलब है कि यह इंटरव्यू सोमी ने बॉम्बे टाइम्स को भी दिया था।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!