ग्वालियर

जलाभिषेक करने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दतिया वन खंडेश्वर मंदिर

Defense Minister Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दतिया पहुंचे, वन खंडेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर आए। उनके स्वागत के लिए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ताेमर एवं सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सहित तमाम जनप्रतिनिधि माैजूद थे। रक्षा मंत्री ने विमानतल पर वायुसेना के अधिकारियाें से भी चर्चा की है। इसके बाद वह हेलीकाप्टर से दतिया के लिए रवाना हाे गए। दतिया में रक्षा मंत्री पीतांबरा पीठ के दर्शन करने पहुंचे। यहां गृह मंत्री डा नराेत्तम मिश्रा ने उनकी आगवानी की। हालांकि रक्षा मंत्री का आगवानी करने आए यूपी के श्रम मंत्री सहित तमाम भाजपा नेताओं काे सुरक्षा कारणाें के चलते मंदिर में नहीं जाने दिया गया। इसके चलते जनप्रतिनिधियाें काे बाहर से ही लाैटना पड़ा। दतिया से रक्षा मंत्री झांसी जाएंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को दतिया स्थित पीतांबरा पीठ में लगभग 28 मिनट रुके। उन्होंने 11:40 पर पीतांबरा मंदिर में प्रवेश किया कर पीतांबरा माई के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने संकल्प लेने के बाद राष्ट्र रक्षार्थ अनुष्ठान में भी भाग लिया और महाभारत कालीन वन खंडेश्वर महादेव की भी पूजा अर्चना की। इससे पूर्व पीतांबरा मंदिर पीठ ट्रस्ट के संस्कृत पाठशाला के विद्यार्थियों एवं पंडित पुजारियों ने उनका स्वस्तिवाचन कर स्वागत किया। प्रदेश के गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा भी उनके साथ थे।

कड़ी सुरक्षा में पहुंचे मंदिरः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के काफिले में एक वाहन पर जैमर भी लगा हुआ था। ये जैमर मां पीतांबरा मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंचते ही शुरू हो गया था। इसके बाद पीतांबरा मंदिर के अंदर से मोबाइल लगना बंद हो गए थे। विशेष व्यवस्था कर मोबाइल जैमर को मंदिर में प्रतिमा के सबसे समीप वाले स्थान पर स्थापित किया था, ताकि आसपास के दो किलोमीटर के एरिया में मोबाइल एवं फाेन सिग्नल काे ब्लाक किया जा सके। इसके लिए सेना के आइटी विशेषज्ञ भी काफिले में माैजूद थे। पीतांबरा मंदिर से बाहर निकलने के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बाहर खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री और सांसद ने की आगवानीः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह 10.15 बजे विशेष विमान से ग्वालियर के महाराजपुरा विमानतल पर पहुंचे। यहां पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ताेमर, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, ग्रामीण अध्यक्ष काैशल शर्मा, जय सिंह कुशवाह, पूर्व जीडीए अध्यक्ष अभय चाैधरी, बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, पूर्व साड़ा अध्यक्ष राकेश जादाैन, दीपक शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि माैजूद थे। यहां पर जब सांसद ने पुष्प भेंट कर रक्षा मंत्री का स्वागत किया ताे उन्हाेंने पूछा कि आप कैसे हैं। साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियाें से भी रक्षा मंत्री ने चर्चा की है। रक्षा मंत्री की आगवानी करने के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चंबल राजेश चावला, कलेक्टर काैशलेंद्र विक्रम सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश हिंगणकर व पुलिस अधीक्षक अमित सांघी सहित वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी माैजूद थे। इस दाैरान रक्षा मंत्री ने वायुसेना के अधिकारियाें से भी चर्चा की है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!