नई दिल्ली

दिल्ली प्रदुषण : NCR के सभी स्कूल-कॉलेज, ट्रकों की भी एंट्री बैन , अगले आदेश तक बंद रहेंगे

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण की वजह से हालात बेहद चिंताजनक है। इसी के चलते कमीशन फॉर एयर क्‍वालिटी मॉनिटरिंग ने मंगलवार को कई बड़े निर्देश दिए है। इनमें दिल्ली के 300 किमी के दायरे में 30 नवंबर तक पांच थर्मल पावर प्लांट को छोड़कर सभी को बंद किया जाएगा। इसके साथ ही अगले आदेश तक एनसीआर के सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद करने के लिए निर्देश दिए हैं।

कमीशन फॉर एयर क्‍वालिटी मॉनिटरिंग ने ये भी निर्देश दिए कि आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वालों को छोड़कर दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। एनसीआर में क्रमशः 10 और 15 साल से अधिक पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों को सड़क से दूर रखा जाएगा। -कुछ सरकारी और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को छोड़कर 21 नवंबर तक एनसीआर में निर्माण और तोड़-फोड़ की गतिविधियों में रोक लगाई गई है। एनसीआर में कम से कम 50% सरकारी कर्मचारी घर से काम करेंगे और निजी संस्थानों को 21 नवंबर तक ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!