

जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// मंगलवार को शाम एक ट्रक और स्कार्पियो वाहन की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हुई है. सड़क हादसा में स्कार्पियो वाहन में सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई . एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया है. जिसे बेहतर उपचार के लिए मेकॉज में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है
बीजापुर निवासी अविनाश, रोशन गुप्ता और चेतना एक स्कार्पियो वाहन में सवार होकर जगदलपुर की तरफ से बीजापुर की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान तिरथुम के नजदीक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक सीजी 18 के 9182 से तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन की जबरदस्त टक्कर हो गई. टक्कर होने के बाद स्कार्पियो वाहन सड़क किनारे उतर गई इस घटना में स्कार्पियो वाहन में सवार रोशन गुप्ता और चेतना की मौत हो गई. वहीं अविनाश बुरी तरह से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से तत्काल ही घायल को बेहतर ईलाज के लिए मेकॉज में भर्ती कराया गया.
