छतीसगढ़जगदलपुर

छत्तीसगढ़ में चमत्कार! 9 महीने की बच्ची ने जहरीले सांप को दांतों से काटा, सांप की मौत – गांव वाले बोले “नन्ही शेरनी”

CG News: छत्तीसगढ़ में चमत्कार! 9 महीने की बच्ची ने जहरीले सांप को दांतों से काटा, सांप की मौत – गांव वाले बोले नन्ही शेरनी

जगदलपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। परपा थाना क्षेत्र के ग्राम कोयेनार में 9 से 10 महीने की मासूम बच्ची मानवी कश्यप ने खिलौना समझकर एक जहरीले करैत सांप को पकड़ लिया और दांतों से काट डाला। चंद मिनटों में सांप की मौत हो गई।

13 अगस्त को यह घटना तब हुई, जब मानवी घर में अकेले खेल रही थी। मां दीपिका की तबीयत खराब होने के कारण वे आराम कर रही थीं, जबकि परिवार के बाकी सदस्य खेतों में काम पर गए थे। इस बीच दरवाजे के पीछे छिपा करैत सांप कमरे में घुस आया। बच्ची ने उसे खिलौना समझकर पकड़ लिया और चबाने लगी। कुछ देर बाद सांप वहीं मरकर तड़पने लगा।

डॉक्टरों ने 24 घंटे रखी निगरानी
घटना के बाद घबराई मां दीपिका ने तुरंत परिजनों को बुलाया। परिवार ने बच्ची को जगदलपुर के मेकाज अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने 24 घंटे निगरानी में रखा और पूरी जांच की। राहत की बात यह रही कि मानवी पूरी तरह सुरक्षित रही। अगले दिन उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि सांप की मौत संभवतः बच्ची के काटने से हुई चोट और झटके के कारण हुई।

गांव में खुशी और हैरानी
गांव के लोग इस घटना को ईश्वर का चमत्कार मान रहे हैं। ग्रामीण बच्ची को “नन्ही शेरनी” और “लिटिल वंडर गर्ल” कहकर बुला रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी यह खबर वायरल हो गई है। मां दीपिका का कहना है कि जब उन्होंने बच्ची को सांप के साथ देखा तो उनकी सांसें थम गई थीं, लेकिन बच्ची के सुरक्षित रहने से परिवार बेहद खुश है।

गांव के लोग कह रहे हैं – “जाको राखे साइयां, मार सके न कोय।”

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!