बिलासपुरक्राइमछत्तीसगढ

बिलासपुर : इंस्टाग्राम पर दोस्ती , फिर मिलने के लिए बुलाया, बंधक बनाकर लड़की से किया गैंगरेप , 2 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

बिलासपुर न्यूज़ धमाका ///  बंधक बनाकर 14 साल की नाबालिग बच्ची से गैंगेरप का मामला सामने आया है। इस वारदात को 3 आरोपियों ने अंजाम दिया। यहां पुलिस की लापरवाही भी उजागर हुई है। राज्यपाल के वीवीआईपी ड्यूटी में व्यस्त पुलिसकर्मियों ने महिला कर्मी के न होने का बहाना कर रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर परिजन दिनभर थाने में बैठे रहे। पुलिस ने दो आरोपियों के पकड़े जाने का दावा भी किया है। लेकिन मुख्य आरोपी फरार है।

जिले के तोरवा क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय लड़की शुक्रवार से घर से गायब थी। काफी देर बीत जाने के बाद जब लड़की वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, मगर कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं किया। शनिवार को जब लड़की वापस लौटी तो अपने साथ हुए वारदात की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे। लेकिन महिलाकर्मी के न होने का बहाना करके रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परिजन दिनभर थाने में बैठे रहे। तब जाकर उनका रिपोर्ट दर्ज हुआ।

 लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि वह एक युवक से इंस्टाग्राम पर बातचीत करती थी। लड़के ने शुक्रवार की रात उसे मिलने के लिए बुलाया। चौक पर पहुंचने के बाद युवक ने जबरदस्ती उसे बाइक पर बिठा लिया। फिर अपने साथ ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। फिर अपने दो साथियों को बुलाया। उन्होंने भी लड़की के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद युवकों ने किसी को इस बात की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन शनिवार की सुबह लड़की अपने घर पहुंची। अपने साथ हुई वारदात की जानकारी लड़की ने परिजनों को दी

रविवार को राज्यपाल का बिलासपुर प्रवास था। सभी थानों के पुलिसकर्मी  VVIP  ड्यूटी में व्यस्त थे। परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन महिलाकर्मी नहीं होने की बात कहकर रिपोर्ट नहीं लिखा गया। इसके चलते परिजन पूरे दिन थाने में बैठे रहे।

पीड़ित के परिजनों ने शनिवार को ही इस घटना की सूचना थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई करने का भरोसा भी दिलाया। इस बीच बिना अपराध दर्ज किए ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। लेकिन, मुख्य आरोपी फरार हो गया। रविवार को पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है। लेकिन, उनकी जानकारी नहीं दी जा रही है। वहीं, पुलिस अफसर और थानेदार इस गंभीर मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!