
अनेक चुनोतियाँ के पश्चात भी एक ऐसा गांव जिन्होंने अपनी अथक परिश्रम और दृढ निश्चय के साथ काम करते हुए आज अपने लक्ष्यों की प्राप्ति किया है। ग्राम पंचायत बोटीकनेरा के ग्रामीण जनो ने एक नया सन्देश आसपास के गांवों को दिया है। कोविड़ 19 का टीकाकरण का लक्ष्य अनुरूप अब तक पहला टीका 18 प्लस के 484 लोगों को लग चुका दूसरा टीका 45 प्लस के 555 लोगों को लग चुका है। बोटी कनेरा में कुल योग 1039 लोगों को टीका लग चुका है। ,गांव में शत प्रतिशत कोविड़ 19 टीकाकरण लगाने का आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन बहनों, शिक्षक, सचिव, गांव वाले का सहयोग रहा।
किया गया सम्मानित – शत प्रतिशत कोविड़ 19 टीकाकरण लगने पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी मर्दापाल अध्यक्ष सुखराम पोयाम ने साल देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि इसी तरह से सब मिलकर कार्य करें, ओर लक्ष्य की प्राप्ति करें जिससे गांव और प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से द्रुपत राज सेठिया आरएचआ,े आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी बघेल रीता पोयाम, श्रीमती प्रमिला मण्ड़ावी, पिंकी बघेल ,मितानिन प्रतिभा ठाकुर, लखमी नाग भारती नाग, सरस्वती कोर्राम, स्वस्थ्य विभाग के कर्मचारी सुनिता नाग को षॅाल श्रीफल देकर सम्मानित किया ।
मौजूद रहे ये – शिक्षा विभाग के कर्मचारी, केशव पटेल अगनसिंग पोयाम पिलसाय सोढ़ी, पंचायत सचिव कमलू राम कश्यप ,राजस्व विभाग से पटवारी से सुनील चन्देल ,उपसरपंच दशीराम सोढ़ी पूर्व वार्ड पंच निलचंद पटेल श्याम लाल पोयाम भेमेसिंह ठाकुर बिजू नेताम, राजमन नेताम एवं सभी उपस्थित रहे।
