छत्तीसगढकोंडागांव

बडे कनेरा की कामधेनू गौषाला में धूमधाम से मनायी गयी गोपाष्टमी; गायों की पूजा अर्चना के बाद खिलायी गयी खीर पूडी और गुड। कामधेनू गौषाला में सम्भागभर से भेजी जाती है गायें।

प्रति वर्ष कि भाति इस वर्ष भी कार्तिक मास के अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी का पर्व कोण्डागांव की गा्रम पंचायत बड़े कनेरा में हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। बता दें कामधेनू गौषाला में गायों के लिये बेहतर मानदण्डों की व्यवस्था महिला संचालिका बिन्दु षर्मा द्वारा की गयी है। इस गौषाला की व्यवस्था को ही देखने के लिये दूर दूर से लोग आते है।


सुबह से आरम्भ हुआ आयोजन दिनभर चला – सुबह से ही गौषाला में गायों को सजा कर रखा गया। और लगभग 8 बजे गोपाष्टमी की पूजा अर्चना प्रक्रिया आरम्भ हो गयी। चूंकि में दिन में आवला नवमी तिथि लगने को थी इसलिये तिथि न बदल जाये इसलिये गोपाष्टमी की पूजा अर्चना 11 बजे तक ही सम्पन्न करा ली गयी। इसके बाद गौषाला में आये अतिथियों के सानिध्य में सात गौमाता की परिक्रमा की गयी। माना जाता है कि इससे सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। इस मौके पर गौषाला में बडी संख्या में गौ भक्त पधारें।


सात गायों को सजाया नये कपडों से – सात गाय को बांध कर तैयार किया गया और नऐ कपड़े से सजा धजा कर पूजा की गयी। गौमाताओ को खिंचड़ी और गुड़ खिलाया गया। सात गायों की परिक्रमा करे मन्नत मांगी जाती है़। हवन पूजन के बाद सभी अन्न कूट खाते है़ । इस मौके पर गौ चरवाहौ और गोबर सफाई सेवा करने वालो को पूजा अर्चना कर उपहार में पैसा और वस्त्र दिये गये।


मौजूद रहे ये – इस अवसर पर कामधेनू गौषाला की संचालिका बिन्दू षर्मा, लक्ष्मीनाथ ,डा. केके सिंह, पीलराम, चिरंजीव, रश्मि राज, अंजू डाबी, धनंजय कोर्राम, गीता यादव, विजय मिश्रा डा. दीपक सेठिया, राजेंद्र कुँजाम कोनार्क जैन मोहन कोटडिया, नवीन कोटडिया ,अज्ञ मिश्रा सहित बडी संख्या में गा्रमीण व गौभक्त मौजूद रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!