
दिल्ली न्यूज़ धमाका /// एनडीएमसी कन्वेंशन हॉल बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई .बैठक में पीएम मोदी ने सभी लोगों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। इस कोरोना काल में कार्यकर्ताओं ने सेवा की नई संस्कृति की शुरुआत की है। बीजेपी बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सेवा की नई संस्कृति की शुरुआत की है। साथ ही उन्होंने कहा कि सहजता ही जीवन है और सभी को सहज ही रहना चाहिए। इस दौरान पीएम मोदी ने चुनाव जीतने का मंत्र भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनाव जीतने का मंत्र देते हुए कहा कि सेवा ही सर्वोच्च है। बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रेस कॉन्फेंस में कहा कि आज की इस कार्यकारिणी का समापन संबोधन माननीय प्रधानमंत्री ने किया और उन्होंने अपने महत्वपूर्ण संदेश में आने वाले समय में भाजपा की कार्यनीति को बनाने के लिए एक बड़ा मंत्र सभी कार्यकर्ताओं को दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी के इतिहास को रेखांकित करते हुए कहा कि भाजपा ने आज केंद्र में जो स्थान पाया है, उसका बहुत बड़ा कारण है कि पार्टी प्रारंभिक काल से लेकर अभी तक सामान्य व्यक्ति से हमेशा जुड़ी रहती है।




