
शांति फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने दिपावली पर्व पर हर साल की तरह इस वर्ष भी गरीब परिवारों के साथ दिपावली मनायी। गरीबों को मिठाई भेट करके कपडे बांटे गये । जिसमे शान्ति फाउंडेशन परिवार को सहयोग करने आल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रानी दुर्गावती फाउंडेशन भी इस मुहिम मे जुडे और लोगों के घरों मे दिया वा मिठाई कपडा भेट किये। जिसमे शहर के प्रतिष्ठित लोगों ने उन परिवारों तक अपना सहयोग पहुचाने के लिये सहयोग किया। संजय स्वीट्स, लाल हॉटल, डिपी फ्रूट्स, गितारानी डेली निडस, चन्दन स्वीटस, राजीव ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष रितेश पटेल के द्वारा सहयोग किया गया। इस मौके पर यतीन्द्र सलामख् मोहम्मद शकिल सिधिकी, सौरभ गुप्ता, गौरव ठाकुर, पंकज बागची, रितेश कोर्राम, मोनु नायक, शेम्स शेख अन्य मौजूद रहे।
