भोपालमध्यप्रदेश

MP : पीएम मोदी 15 नवंबर को भोपाल आएंगे , जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में होंगे शामिल

भोपाल न्यूज़ धमाका ///15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल आएंगे। पीएम राजधानी के जंबूरी मैदान में होने वाले जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दरअसल मध्यप्रदेश सरकार 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस के तौर पर मनाने का एलान किया है। इस अवस पर राज्य सरकार बड़ा आयोजन करने जा रही है। कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से आदिवासियों को लाया जाएगा। मोदी इसके बाद पीपीपी मॉडल से विकसित वर्ल्ड क्लास हबीबगंज स्टेशन का लोकार्पण भी करेंगे।जनजाति गौरव दिवस को लेकर बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी दफ्तर को आदिवासी परिदृश्य में बदला जा रहा है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा शनिवार को बीजेपी दफ्तर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।वीडी शर्मा ने कहा कि 15 नवंबर का दिन आदिवासी समाज के लिए बड़ा दिन है। बिरसा मुंडा की जयंती पर गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान आदिवासी समाज की संस्कृति को दिखाने की कोशिश की जाएगी। इस अवसर पर शर्मा ने 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने पर भी सवाल उठाया। शर्मा ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को मनाने के पीछे किसकी भूमिका है जो लोग बनाते हैं। वो भी नहीं बता पाएंगे।पीएम मोदी दौरे के दौरान वर्ल्ड क्लास हबीबगंज स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। बता दें कि राजधानी के हबीबगंज स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्पेशल बनाया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!