बिहारदेश

बिहार : जहरीली शराब से अब तक 36 की मौत, सीएम नीतीश बोले- समीक्षा करेंगे

बिहार न्यूज़ धमाका /// जहरीली शराब से मौतों का आंकड़ा 36 हो गया है. गोपालगंज में अब तक 20 और बेतिया में 16 लोगों की मौत हुई है. इस घटना के बाद विपक्ष नीतीश सरकार पर हमलावर है. घटना के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पर्व के बाद हम शराबबंदी को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे और शराबबंदी को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए बड़ा अभियान चलाया जाएगा.

सीएम नीतीश – हम पहले से कह रहे थे, गलत लोगों के चक्कर में न पड़ें. लगातार पुलिस और प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाती है. लोग गिरफ्तार होते हैं, अवैध शराब बरामद की जाती है. एक बार फिर से लोगों को जागरूक करने के लिये व्यापक जनजागरूकता अभियान की जरूरत है. छठ महापर्व के बाद 16 नवंबर को शराबबंदी को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक की जायेगी.

बिहार के एक्साइज मंत्री सुनील कुमार – पुलिस अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया है. कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है और  कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. मैं स्वीकार करता हूं कि स्थानीय स्तर पर कुछ लापरवाही के कारण यह घटना हुई. दोनों थाना प्रभारी सस्पेंड, 1 गार्ड भी सस्पेंड किया गया है. उन्होंने कहा कि शराबबंदी के बाद से हमने कई कड़े कदम उठाए हैं. अब तक 187 लाख लीटर से अधिक शराब जब्त की गई, 3 लाख से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया और लगभग 60,000 वाहन जब्त किए गए. हम सरकारी अधिकारियों सहित सभी पर कार्रवाई कर रहे हैं. अब तक 700 से अधिक अधिकारी निलंबित

गोपालगंज के डीएम नवल किशोर चौधरी – अभी तक जो तथ्य समाने आए हैं उससे पता चलता है कि स्प्रिट से शराब बनाने का प्रयास किया गया. FSL रिपोर्ट आने के बाद हम पुख्ता बता सकते हैं, लोगों के बयान के आधार पर मौतें ज़हरीली शराब से हुई हैं, इसकी आधिकारिक तौर पर अभी पुष्टि नहीं की जा सकती है.

गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार- हम मामले की जांच कर रहे हैं. अगर किसी पुलिस अधिकारी की संलिप्तता पाई जाती है तो हम उस पर भी कार्रवाई करेंगे. पिछले 24 घंटे के दौरान हमने 50 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की, 19 लोगों को गिरफ्तार किया, 270 लीटर देशी शराब और 6 वाहन जब्त किए.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!