कोरबाछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन ने बिजली का सर्वाधिक उत्पादन कर रचा नया कीर्तिमान

Story Highlights
  • छग स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी के हसदेव बांगो जल विद्युत गृह ने अक्टूबर माह में 90.10 मिलियन यूनिट बिजली का सर्वाधिक उत्पादन करने का कीर्तिमान स्थापित किया है।

कोरबा न्यूज़ धमाका /// बांगो हाइडल प्लांट का अक्टूबर में मासिक बिजली उत्पादन 100.92 फीसदी कैपिसिटी यूटीलाइजेश फेक्टर (सीयूएफ) रहा।यह कीर्तिमान प्लांट के जीवनकाल का एक महीने के दौरान अब तक का अधिकतम उत्पादन का रिकार्ड है।अक्टूबर माह में यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस उपलब्धि के लिए पाॅवर कंपनीज के चेयरमेन अंकित आनंद तथा उत्पादन कंपनी के प्रबंध निदेशक एन.के. बिजौरा ने उत्पादन इकाईयों के अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई देते हुए ऐसी उत्कृष्ट कार्य निष्पत्ति को बनाये रखने का आव्हान किया।

पाॅवर जनरेशन कंपनी द्वारा वर्षाकाल में जल विद्युत गृहों से अधिकतम विद्युत उत्पादन करने का सफल प्रयास किया गया। वर्षाकाल में बांगो डेम में जल भराव की स्थिति में हाइडल प्लांट के जरिए लगातार पानी छोड़ा जा रहा था। पाॅवर जनरेशन कंपनी द्वारा प्लांट की सभी इकाईयों से अधिकतम बिजली उत्पादन किया गया, फलस्वरूप इन तीनों इकाईयों ने अपनी स्थापना के बाद से अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अक्टूबर 2021 में किया है।

वर्तमान में भी प्लांट की तीनों इकाईयों से विद्युत उत्पादन हो रहा है। पाॅवर जनरेशन कंपनी के बांगो जल विद्युत गृह की कुल उत्पादन क्षमता 120 मेगावाॅट है। इसमें 40-40 मेगावाॅट की तीन इकाईयाॅ क्रियाशील है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में बांगो हाइडल प्लांट द्वारा वर्ष 2020 अगस्त में 87.743 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का रिकार्ड बनाया गया था। इस दौरान 98.278 प्रतिशत सीयूएफ रहा था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!