रायगढ़छत्तीसगढ

कांदा समझकर खा गया जहरीला फल, एक ही परिवार के 7 लोग हुए बीमार

रायगढ़,न्यूज़ धमाका:- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कांदा समझकर जहरीले फल को एक ही परिवार के आठ सदस्यों द्वारा सेवन किए जाने से फूड पायजनिंग के शिकार होने का मामला सामने आया है। केजीएच अस्पताल में परिवार के आठ सदस्यों को भर्ती किया गया है। सघन उपचार के बाद जिनके सेहत में सुधार है। जानाकरी के मुताबिक मामला तारापुर के पास पचेड़ा गांव का है। रतन विश्वकर्मा (40) के घर बुधवार सुबह 4 मेहमान आये। परिवार में पहले से चार सदस्य थे। बुधवार को रतन अपने रिश्तेदारों को लेकर खेत पहुंचा। यहां उसके रिश्तेदारों ने जिमि कांदा समझकर एक फल को उखाड़ लिया।

परिवार शाम को इस फल को खाने के लिए सब्जी बनाई। सब्जी खाने के कुछ देर बाद ही पूरा परिवार उल्टी करने लगा। परिवार को कुछ देर बाद पुटकापुरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। स्थिति खराब होने पर उन्हें रायगढ़ केजीएच में रेफर किया गया। परिवार के सभी सदस्यों का इलाज जारी है। भर्ती सदस्यों में सुखराम विश्वकर्मा, रतन विश्वकर्मा, पुष्पाबाई विश्वकर्मा, कलाराम विश्वकर्मा, चैनसिंह सिदार, भजनू सिदार, समरीन बाई, रजनी शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। अफसर देर रात तक अस्पटेल पहुंच रहा था। भर्ती मरीजों की स्थिति अभी तक ठीक बताई जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!